Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नोटिस थमाने से नाराज लोगों ने किया तहसील का घेराव
  • देहरादून

नोटिस थमाने से नाराज लोगों ने किया तहसील का घेराव

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
default featured image

विकासनगर। नदी, नालों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत नोटिस जारी किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गुस्साए सेलाकुई क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर तहसील मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में स्थानीय प्रशासन जनता को बेवजह परेशान कर रहा है। घेराव कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग की है। बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि हाईकोर्ट ने नदी नालों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के आदेश प्रदेश सरकार को दिए। सरकार ने जिला और तहसील प्रशासन को हाईकोर्ट के आदेश को अमल में लाने के निर्देश दिए। आरोप लगाया कि पछुवादून में प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में गरीब मजदूरों को परेशान कर रहा है। पछुवादून में नदियों और बरसाती नालों के किनारे हजारों गरीब परिवारों के घर बने हुए हैं। अधिकांश परिवार इन्हीं जगहों पर कई पीढ़ियों से रहते आ रहे हैं। अब प्रशासन ने उन्हें नदी, नालों की जमीन पर अतिक्रमण का नोटिस थमा दिया है। जिन लोगों को नोटिस थमाए गए हैं, उनके पास जमीन का भूमिधर अधिकार है। राजस्व अभिलेखों में भूमि उनके नाम पर दर्ज है। कहा कि प्रशासन ने अपना रिकॉर्ड दुरस्त किए बिना करीब दो सौ साल पुराने रिकॉर्ड के आधार पर नोटिस जारी कर रहा है। कहा कि प्रशासन को अपने रिकॉर्ड दुरस्त करने के बाद ही कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि गरीब परिवारों को अतिक्रमण के नाम पर हटाने से पहले जमीन आवंटित की जानी चाहिए। घेराव करने वालों में पूर्व दर्जाधारी आकिल अहमद, राजू तोमर, वाहिद इकबाल, हाजी अमजद, शाहिद, बाबू अंसारी, शब्बीर, अनवर, अमजद, अरशद, लक्ष्मी देवी, रुखसाना, फारुख, गुड्डू, अनिल कुमार, लालमुनि, अफजाल, अफसाना आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जस्सोवाला में दुकान में हुई चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Next: ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
  • पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग
  • चगेठी में अवैध लीसा गढ़ान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 टिन लीसा जब्त
  • लमगड़ा में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.