Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष व पुलिस अधिकारियों ने की बैठक
  • हरिद्वार

अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष व पुलिस अधिकारियों ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में नगर पालिका क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने, सुरक्षा हेतु कैमरे लगाने, अतिक्रमण, त्यौहारों के समय बाजार में यातायात की सुगमता आदि कई विषयों पर पुलिस अधिकारियों के साथ नगर पालिका कार्यालय में समन्वय-समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार कि समस्या न हो इसके लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर समस्याओं से अवगत कराया। जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जायेगा।  अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे नगर पालिका क्षेत्र में कैमरे लगाए जाएंगे। इस संबंध में पुलिस प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है। बैठक में त्यौहारों के समय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती व महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग, मोबाईल स्नेचिंग आदि घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के सुझाव दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ बहादुर सिंह चौहान, सीओ निहारिका, रानीपुर, ज्वालापुर व सिडकुल थाना प्रभारी, नगर पालिका सभासद, भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काशीपुर रोडवेज डिपो का रामनगर डिपो में नहीं होने दिया जाएगा विलय: चीमा
Next: विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राइंका कीर्तिनगर प्रथम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.