Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 14 से 16 नवंबर तक होगा देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का 7वां संस्करण
  • देहरादून

14 से 16 नवंबर तक होगा देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का 7वां संस्करण

RNS INDIA NEWS 06/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (डीडीएलएफ) ने अपने 7वें संस्करण की घोषणा कर दी है। यह आयोजन 14, 15 और 16 नवंबर को दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला में होगा। फेस्टिवल में साहित्य में योगदान के लिए रस्किन बॉन्ड साहित्य पुरस्कार, साहस और सशक्तीकरण के लिए शिवानी-आयरन लेडी ऑफ द हिल्स पुरस्कार और हिमालयी विरासत और प्रकृति संरक्षण के लिए गार्डियंस ऑफ हिमालयाज पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस बार के आयोजन की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम – वॉयसेज ऑफ यूनिटी” है। जो शब्दों की ताकत और विविध संस्कृतियों को जोड़ने की क्षमता को रेखांकित करेगा। खास बात यह है कि फेस्टिवल की शुरुआत 14 नवंबर-बाल दिवस पर होगी और इस वर्ष उत्तराखंड राज्य व उसकी राजधानी देहरादून अपने 25 वर्ष भी पूरे कर रहे हैं। इस संस्करण का एक प्रमुख फोकस सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) भी रहेगा। फेस्टिवल के संस्थापक सम्रांत विरमानी ने बताया कि, इस बार का फेस्टिवल साहित्य, सिनेमा, संगीत, प्रदर्शन, खानपान और संस्कृति का बहुआयामी संगम वाला होगा। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ दो चर्चाओं का नेतृत्व करेंगे – एक, स्कूल के विद्यार्थियों के साथ “वी द स्टूडेंट्स: डायलॉग ऑन डेमोक्रेसी” और दूसरी “न्याय, लोकतंत्र और भारत की अवधारणा” पर लेखकों में दिव्या प्रकाश दुबे, अभय के, अनामिका, सैम डालरिम्पल, रूपा पाई और शोभा थरूर श्रीनिवासन शामिल होंगे, जो कहानी कहने, इतिहास और नए साहित्यिक स्वर पर चर्चा करेंगे। “कहानी जंक्शन” और “सीता की कथा पुनः प्राप्त” जैसे सत्र विशेष आकर्षण होंगे। सिनेमा और परफॉर्मिंग आर्ट्स में नंदिता दास और लीना यादव के साथ महिला निर्देशकों का विशेष राउंडटेबल होगा। “अपना अपना नॉर्मल” और “पिक्चर अभी बाकी है” जैसे सत्र में अभिनेता और फिल्मकार अपने अनुभव और संघर्ष साझा करेंगे। संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में मालिनी अवस्थी अपनी आत्मकथा “चंदन किवाड़” पर चर्चा करेंगी और “साउंड ऑफ वीमेन – फोक रिदम्स फ्रॉम उत्तराखंड” प्रस्तुत करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशन डीलरों को केंद्र के समान मिलेगा राज्य का लाभांश
Next: तहसीलदार से अभद्रता पर नायब नाजिर डीएम दफ्तर से अटैच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • ‘खेती बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के गुर
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
  • स्कूली बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का पाठ पढ़ा रही अल्मोड़ा पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.