Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं देंगे बोर्ड परीक्षा
  • पौड़ी

पौड़ी में 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं देंगे बोर्ड परीक्षा

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्वक व सफल बनाने को लेकर आयोजित बैठक में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने परीक्षा को शांतिपूर्वक व नकलविहीन बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी डा. आंनद भारद्धाज ने कहा कि जिले में पूर्व की अपेक्षा इस बार कुल 28 परीक्षा केंद्र कम हुए हैं व 3 नए केंद्र बनाये गए हैं। इस तरह से पूर्व की अपेक्षा से कुल 25 केंद्र इस वर्ष कम हुए हैं। परीक्षा केंद्रों में यह परिवर्तन कुछ स्कूलों के अटल उत्कृष्ट स्कूल में शामिल होने व सीबीएसई होने के चलते हुआ है। बताया कि जिले में कुल 140 परीक्षा केंद्र चिन्हित किए हैं। जिसमें 139 में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। एक विद्यालय में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं जिले में 3 नए केंद्र बनाए गए है। जिसमें राइंका नाहसैंण(कोटद्वार), राइका कठूली(खिर्सू), राइंका चमाड़ा (नैनीडांडा) को बनाया गया है। साथ ही राइंका कोटद्वार, राइंका पौड़ी व राइंका बैजरों को संकलन केंद्र, राइंका कोटद्वार, राइंका श्रीनगर व राकइंका पौड़ी नगर को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। कहा कि हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 8360 बालक व बालिका और इंटर में 9288 बालक व बालिका शामिल होंगी। कहा कि अतिसंवेदनशील केंद्र 5 व संवेदनशील 2 केंद्रों को चिन्हित किया गया है। बैठक में एसडीएम कोटद्वार प्रमोद कुमार, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रामेंद्र कुशवाह, प्रधानाचार्य राइंका पौड़ी नगर बिमल चंद्र बहुगुणा आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम के नाम से विद्यालयों में अवकाश का फर्जी आदेश वायरल करने पर केस दर्ज
Next: अल्मोड़ा पुलिस साईबर सैल ने तत्परता से साईबर ठगी के पीड़ितों के खातों में वापस कराई धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.