Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • देशभर की आउटसोर्स एजेंसियों का अध्ययन करेगा उत्तराखंड सेवायोजन विभाग
  • नैनीताल

देशभर की आउटसोर्स एजेंसियों का अध्ययन करेगा उत्तराखंड सेवायोजन विभाग

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। उत्तराखंड सेवायोजन विभाग के 3 अफसर जल्द ही देशभर में घूमकर विभिन्न राज्यों की आउटसोर्सिंग एजेंसियों का अध्ययन करेंगे। खास बात ये होगी कि इन्हीं में से किसी एक एजेंसी का मॉडल, उत्तराखंड की भावी आउटसोर्सिंग एजेंसी (सेवायोजन विभाग) पर लागू किया जाएगा। सेवायोजन निदेशालय की ओर से इस संबंध में शासन से अनुमति मांगी गई है। उत्तराखंड में सेवायोजन विभाग को भर्ती के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाने की कसरत जारी है। 2021 में तत्कालीन श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा था कि राज्य सरकार नियुक्तियों के लिए सेवायोजन विभाग को नई आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाने का मन बना रही है। सेवायोजन निदेशालय ने इस संबंध में एक प्रस्ताव शासन को भेजा था। मगर, प्रस्ताव कभी कैबिनेट में नहीं लाया जा सका।

2022 में शासन स्तर पर फिर से इस दिशा में प्रयास शुरू हुए। निदेशालय से नया प्रस्ताव मांगा गया। कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी देहरादून में विभागीय अफसरों की बैठक ली। मंत्री ने अफसरों से स्पष्ट कहा कि प्रस्ताव ऐसा हो जिसमें युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। जिसके बाद निदेशालय के अफसरों ने प्रस्ताव पर काम करना शुरू किया। जिलेवार पंजीकृत बेरोजगारों को उनके ही जिले में नौकरी देने, एक पद के लिए कम से कम 10 अभ्यर्थियों को प्रतिभाग कराने और भर्ती के लिए इंटरव्यू का अधिकार संबंधित जिले के डीएम को देने समेत कई अहम बिंदु शामिल कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। हाल ही में प्रमुख सचिव ने सेवायोजन विभाग के अफसरों से सबसे बेहतर आउटसोर्सिंग एजेंसी के मॉडल वाले राज्यों की जानकारी मांगी। आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मॉडल उनके समक्ष रखे गए। जिसमें से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मॉडल को अंतिम परीक्षण के लिए चुना गया। दोनों मॉडल को उत्तराखंड में किस तरह लागू करना है, इस पर निर्णय लिया जाना था। हालांकि, सेवायोजन निदेशालय के अफसरों की मानें तो शासन स्तर से अन्य राज्यों के मॉडल का भी अध्ययन करने को कहा गया है। निदेशालय से इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।

इन अफसरों को मिली है जिम्मेदारी: विभाग ने राज्यों की आउटसोर्सिंग एजेंसियों के मॉडल का अध्ययन करने को एक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी और दो जिला सेवायोजन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। इनमें क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून, जिला नैनीताल और पौड़ी के सेवायोजन अधिकारी शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा केंद्र हल्द्वानी बनाने पर बेरोजगारों में आक्रोश
Next: शेरनाले में फंसी रोडवेज की बस, हादसा टला

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.