Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति से उपभोक्ता परेशान
  • ऊधम सिंह नगर

ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति से उपभोक्ता परेशान

RNS INDIA NEWS 04/10/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। पूर्ति विभाग का खाद्यान्न वितरण के ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति से खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थी घंटों लाइन में इंतजार कर रहे हैं। जबकि राशन विक्रेता बगैर बायोमैट्रिक के उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे रहे हैं। जिससे दुकानदारों को भी कार्डधारकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या एक अक्तूबर से खटीमा विकास खंड में बनी हुई है। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 30 दिसंबर 2022 तक बढ़ा दिया है। योजना के तहत खटीमा ब्लॉक के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के राशन विक्रेताओं के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का राशन पहुंच गया है। राशन विक्रेताओं को ऑनलाइन बायोमैट्रिक तरीके से राशन वितरण करना है। पूर्ति विभाग की साइट एक तारीख से बंद होने और रुक-रुक कर चलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है, लेकिन पूर्ति विभाग की साइट नहीं चलने से उन्हें बिना राशन के वापस लौटना पड़ रहा है। राशन विक्रेताओं ने कहा ऑनलाइन राशन न देने पर विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जा रहा है। जिसके कारण बिना अंगूठा लगाए राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। साइट नहीं चलने से उपभोक्ता और राशन विक्रेता दोनों ही परेशान हैं। इधर, पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर हयात सिंह बुंगला ने कहा साइट में हो रही दिक्कतों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। जल्द ही साइट सुचारू रूप से काम करने लगेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्या आपके घर पर भी होता हैं बच्चों में झगड़ा, इन तरीकों से संभाले यह परिस्थिति
Next: कोचिंग के लिए निकली किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.