Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में खेत में मिला किसान का शव
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में खेत में मिला किसान का शव

RNS INDIA NEWS 02/10/2022
default featured image

काशीपुर। ग्राम बरवाला में खेत में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची केलाखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। किसान की सिर पर चोट लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। रविवार सुबह ग्राम बरवाला निवासी महेंद्र सिंह (35) पुत्र मेवाराम खेत में काम करने के लिये गया था। जहां अज्ञात कारणों के चलते उसकी मौत हो गई। खेत में मौजूद लोगों ने शव पड़े होने की सूचना केलाखेड़ा थाना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने बताया प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है महेंद्र अपने खेत में ट्रैक्टर और कल्टीवेटर से काम कर रहा था। कल्टीवेटर को ट्रैक्टर में जोड़ने के दौरान ट्रैक्टर के पावर प्रेशर की वजह से उसका सिर कल्टीवेटर और ट्रैक्टर के बीच दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जायेगी। बताया जा रहा है मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। इधर, महेंद्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हीरो ने सितंबर में बेचे 5,19,980 वाहन
Next: 2025 तक राज्य में खत्म हो जाएगा कुपोषण : रेखा आर्या

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में 91 कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.