Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजनेस वेबसाइट हैक करने वालों पर मुकदमा
  • देहरादून

बिजनेस वेबसाइट हैक करने वालों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/09/2022
rns featured image new

देहरादून। बिजनेस वेबसाइट हैक कर उसका महत्वपूर्ण डाटा हटाकर गैर कानूनी विज्ञापन चला दिया गया। वेबसाइट से जुड़ी कंपनी की संस्थापक ने मामले को लेकर नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है। इससे पहले वह साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर चुकी है।
इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि स्वरलीन कौर निवासी ईस्ट रेस्ट कैंप, चंदरनगर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला द टॉकरूम की संस्थापक हैं। आरोप है कि 19 सितंबर को उनकी कंपनी की वेबसाइट हैक कर ली गई। हैकरों ने साइट से अधिकांश डाटा हटा दिया। उन्होंने खुद को ट्रीजर सुइट कंपनी से जुड़ा बताया। झांसा दिया कि वह उनकी साइट पर गैर कानूनी विज्ञापन चलाएगा। इसके एवज में दस लाख रुपये मिलेंगे। पांच लाख रुपये एडवांस देने की बात कही। महिला ने मना कर दिया। इसके बाद हैकरों ने महिला के सोशल मीडिया मैनेजर से संपर्क किया। तब खुद को दिल्ली पुलिस का आईटी विभाग का अधिकारी बताया। इसके बाद आरोपी गैंग ने उसके खाते में यूपीआई के जरिए 25 हजार रुपये भेजे। जो तत्काल वापस कर दिए गए। आरोप है कि इसके बाद फोन कर धमकियां दी गईं। मामले को लेकर साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद प्रकरण को लेकर स्वरलीन ने नेहरू कॉलोनी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी को लेकर केस दर्ज कराया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल में गर्भवती से अभद्रता, शिकायत पर एमएस ने एचओडी को सौंपी जांच
Next: कोरियर डिलीवरी का झांसा देकर साइबर ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.