Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिले में चल रहे सभी हुक्का बार और बिना लाइसेंस चल रहे स्पा सेंटर बंद होंगे
  • देहरादून

जिले में चल रहे सभी हुक्का बार और बिना लाइसेंस चल रहे स्पा सेंटर बंद होंगे

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

देहरादून। अंकिता हत्याकांड के बाद जिले में संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर पुलिस की नींद टूटी है। हुक्का बारों और स्पा सेंटरों का जहां अभी तक चालान किया जा रहा था, वहीं अब इन्हें बंद कराने का आदेश एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दे दिया है।
अंकिता हत्याकांड के बाद कानून व्यवस्था को लेकर पूरे प्रदेश में सवाल उठा रहे हैं। उत्तराखंड पर्यटन स्थल होने के नाते यहां पर्यटक खूब मौज मस्ती के लिए आते हैं। ऐसे में रिजॉर्ट के साथ ही होटलों में संदिग्ध गतिविधियों ज्यादा होने की संभावना रहती है। हाल में महिलाओं से जुड़े शारीरिक अपराधों पर माहौल गरम है। ऐसे में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने होटलों से साथ ही महिलाओं से जुड़े संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर फोकस किया है। एसएसपी के निर्देश पर मसूरी में कुछ होटलों पर कार्रवाई हो चुकी है। कुछ अन्य पर कार्रवाई जारी है। इस बीच गुरुवार को एसएसपी ने जिले में स्पा सेंटरों और हुक्का बारों पर सख्ती की है। हुक्का बारों का लाइसेंस नहीं होता है। ऐसे स्थानों पर फ्लेवर हुक्का के साथ नशा भी परोसा जाता है। जिसका शिकार लड़के-लड़कियां भी हो रहे हैं। ऐसे स्थानों पर नशे की लत के साथ लड़कियां कई बार शरीरिक उत्पीड़न का शिकार होती हैं। वहीं स्पा सेंटरों में चोरी-छिपे देह व्यापार का धंधा कराया जाता है, इसमें कोई हैरानी वाली बात हैं। स्पा सेंटर चलाने के लिए कई विभागों से लाइसेंस का प्रावधान है। दून में अधिकांश स्पा सेंटर अवैध तरीके से चल रहे हैं। जबकि, हुक्का बारों के लिए लाइसेंस नियम नहीं है। एसएसपी ने आदेश दिया है कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में हुक्का बार और बिना लाइसेंस चल रहे स्पा सेंटर बंद कराए। इसके लिए एक दिन का समय दिया गया है। इसके बाद सभी थानाध्यक्षों को लिखित में अपने सर्किल के सीओ के जरिए पत्र भेजना होगा कि उनके सर्किल में कोई हुक्का बार या अवैध स्पा सेंटर संचालित नहीं हो रहा है। वहीं लाइसेंस पर चलने वाले स्पा सेंटरों में स्टॉफ की आवाजाही और आने वाले ग्राहकों की मानिटरिंग का निर्देश दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु भटकंडा के ग्रामीण देंगे जमीन
Next: वर्षवार भर्ती की मांग पर दून में नर्सिंग बेरोजगारों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.