Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पुरानी पेंशन बहाली को संयुक्त मोर्चा ने मनाया एक अक्तूबर को काला दिवस
  • बागेश्वर

पुरानी पेंशन बहाली को संयुक्त मोर्चा ने मनाया एक अक्तूबर को काला दिवस

RNS
RNS INDIA NEWS 01/10/2020
12 (7)

बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले भर के कर्मचारियों ने गुरुवार को काला दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने एक अक्तूबर 2005 से लागू नई पेंशन स्कीम को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया। विकास भवन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर भी कर्मचारियों ने ब्लैक डीपी व अन्य संदेशों से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान भी किया। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट के आह्वान पर जिले भर के कर्मचारियों ने अलग-अलग तरह से विरोध जताया। विकास भवन परिसर में कर्मचारी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष केसी मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बांह में काला फीता, चेहरे पर काला मास्क लगाकर नई पेंशन को वापस लेने के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सोशल मीडिया साइट फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर के माध्यम से भी कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना का विरोध किया। उन्होंने अपनी प्रोफाइल, स्टेटस को पूरी तरह से ब्लेक कर काला दिवस मनाया। प्रदेश संयोजक बिष्ट ने बताया कि 2005 के बाद से नियुक्त कर्मचारियों के लिए सरकार नई पेंशन योजना लेकर आई है। जो पूरी तरह से कर्मचारियों के हितों पर चोट करती है। उन्होंने कहा कि यह योजना पूरी तरह से बाजार पर निर्भर है। इसमें जीपीएफ की सुविधा भी नहीं है। बताया कि साठ साल की उम्र तक विभाग की सेवा करने के बाद जब कर्मचारी घर लौटेगा तब भी उसे अपने भविष्य की चिंता होगी। कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना के विरोध में लगातार आवाज उठाने और पुरानी पेंशन बहाल करवाकर ही दम लेने की चेतावनी दी। इस मौके पर पूरन परिहार, कुलदीप जोश्ी, प्रकाश चंद्र चैबे, राजेंद्र बिष्ट, संतोष खेतवाल सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। इधर,राशिसं के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडेय, डॉ. हरीश दफौटी, मनोज मिश्रा, कपिल पांडेय आदि ने सोशल मीडिया साइट्स पर अपील कर काला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिसर निदेशक ने एसएसपी को भेजा पत्र
Next: अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर हुई वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.