Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • एक सप्ताह में समस्याएं हल न हुई तो, जवाड़ी के ग्रामीण करेंगे उग्र आंदोलन
  • रुद्रप्रयाग

एक सप्ताह में समस्याएं हल न हुई तो, जवाड़ी के ग्रामीण करेंगे उग्र आंदोलन

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग। रेलवे का काम कर रही मेघा कंपनी द्वारा जवाड़ी के ग्रामीणों को पैदा हो रही अनेक परेशानियों से आक्रोशित ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीण शनिवार को दो घंटे कंपनी का काम रोककर विरोध भी जता गए हैं। कंपनी के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को एक सप्ताह में समस्याओं के निराकरण का का भरोसा दिया गया है। जवाई बाईपास-चोपड़ा मोटर मार्ग पर गंदे पानी गिरने से फैली गंदगी और सड़क की हालत अत्यधिक खराब करने, रास्ते को सुधारने एवं कंपनी में स्थानीय लोगों को योग्यता के अनुसार नौकरी देने की मांग को लेकर जवाड़ी के ग्रामीण आक्रोशित है। ग्रामीणों ने शनिवार को जवाड़ी बाईपास पर मेघा कंपनी का काम दो घंटे रोका। साथ ही उक्त सड़क पर आ रहे भारी ट्रकों को भी रोक दिया था। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी क्षेत्रीय लोगों के साथ अभद्रता कर रही है। साथ ही उनके आवाजाही के मार्ग को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। सड़क पर सीवर का गंदा पानी फेंका जा रहा है। लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कंपनी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है जबकि कई बार कंपनी के अफसरों को इस बात के बारे में बता दिया गया है। हालांकि ग्रामीणों के विरोध के बाद कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए एक सप्ताह में समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया, किंतु ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सरिता देवी, कमला देवी, ग्राम प्रधान पार्वती नौटियाल, उमेद सिंह, जगदीश प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता जगदम्बा नौटियाल, विक्रम कप्रवाण, राम सिंह, मनोज सिंह, मान सिंह, शीशपाल, सुनील कप्रवाण, उमेश सिंह, वीरेंद्र बुटोला, विजेंदर सिंह, राम सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दशहरे से पहले मंत्री बर्खास्त नहीं तो आमरण अनशन: रमोला
Next: महिला की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.