Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दशहरे से पहले मंत्री बर्खास्त नहीं तो आमरण अनशन: रमोला
  • देहरादून

दशहरे से पहले मंत्री बर्खास्त नहीं तो आमरण अनशन: रमोला

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य जयेंद्र रमोला विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्ती के मामले में फिर मुखर हुए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि शहरी विकास मंत्री को दशहरे से पहले बर्खास्त नहीं किया तो वे मंत्री के ऋषिकेश आवास के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे। साथ ही इस प्रकरण में कोर्ट की शरण लेंगे। रविवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि विधानसभा में बैकडोर से भर्ती हुए लोगों की भर्ती निरस्त कर उनकी सेवा समाप्त कर दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि बैकडोर से भर्ती करने वाले जनप्रतिनिधि पर अभी तक एक्शन क्यों नहीं लिया गया। आरोप लगाया कि मामले में सरकार का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। रमोला ने कहा कि सरकार ने भर्ती निरस्त कर जुर्म को साबित किया है तो भर्ती करने वालों को सजा क्यों नहीं। कांग्रेसी नेता ने कहा कि उत्तराखंड के शिक्षा टॉपर युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि परिवार, नातेदार और अपने चहेतों को बैकडोर से भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी का मामला उठाते हुए कहा कि अंकिता 88 प्रतिशत अंक लाने वाली टॉपर छात्रा थी, लेकिन सरकारी सेवा नहीं मिलने से प्राइवेट रिजॉर्ट में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके लिए स्वार्थ की राजनीति करने वाले जिम्मेदार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भर्ती प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा, पार्षद राकेश मियां, देवेंद्र प्रजापति, शकुंतला शर्मा, भगवान सिंह पंवार, सुधीर राय, गौरव राणा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलवाएंगे: डीजीपी
Next: एक सप्ताह में समस्याएं हल न हुई तो, जवाड़ी के ग्रामीण करेंगे उग्र आंदोलन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.