Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विधायक पांडे की छवि धूमिल करने के आरोप में दी तहरीर
  • ऊधम सिंह नगर

विधायक पांडे की छवि धूमिल करने के आरोप में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 23/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर गदरपुर विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की छवि धूमिल कर उनको बदनाम करने का आरोप लगाते हुए विधायक के भांजे अनुज तिवारी ने कोतवाली में एक युवक के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। कोतवाली में दी गई तहरीर में अनुज तिवारी ने गदरपुर निवासी एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है यह व्यक्ति जान बूझकर सोशल मीडिया पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे तथा उनका नाम नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री से जोड़कर उनकी छवि धूमिल कर रहा है। आरोप ये भी लगाया कि उक्त व्यक्ति सोशल मीडिया में सार्वजनिक पोस्ट करते हुए सुल्तानपुर पट्टी में बुधवार को पकड़ी गई नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री को गदरपुर विधायक और उनके भांजे अनुज तिवारी की बता रहाहै। अनुज तिवारी ने कहा है कि वह दो वर्ष से उस रास्ते गये भी नहीं हैं तथा ये सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने कोतवाल प्रवीण कोश्यारी को तहरीर देकर छवि धूमिल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि अनुज तिवारी द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फांसी के फंदे पर झूलता मिला महिला का शव
Next: 50 ग्राम स्मैक संग बरेली का युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.