Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऊधम सिंह नगर डीएम ने कहा समय-समय पर नदी-नहरों के पानी की सैंपलिंग करे पीसीबी
  • ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर डीएम ने कहा समय-समय पर नदी-नहरों के पानी की सैंपलिंग करे पीसीबी

RNS INDIA NEWS 23/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जिला गंगा समिति की बैठक में अधिकारियों से कहा कि जनपद में बहने वाली नदियों के साथ ही जलाशयों का पानी भी स्वच्छ होना चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। कृषि कार्यों में उर्वरक के उपयोग विशेषकर समर पेडी के दौरान मृदा परीक्षण करने के कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को नदियों व नहरों के पानी की समय-समय पर सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में स्थित जलाशयों की जल संभरण क्षमता बढ़ाने के लिए जलाशयों में जमा हो चुकी सिल्ट को हटाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट और सॉलिड वेस्ट निस्तारण की पूरी जानकारी अधिशासी अधिकारियों को हो। इसके लिए पीसीबी के अधिकारियों को बायोमेडिकल वेस्ट और सॉलिड वेस्ट निस्तारण से संबंधित कार्यशाला आयोजित कराने के निर्देश दिये। साथ ही वेटनरी की निजी इकाइयों को बायोमेडिकल वेस्ट से जोड़ा जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक, स्वच्छता, वाटर रिसाइकिलिंग आदि के प्रति जागरूकता के लिए 1 व 2 अक्तूबर को रैली आयोजित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम मृदुला सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.आशुतोष पंत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 50 ग्राम स्मैक संग बरेली का युवक गिरफ्तार
Next: नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.