Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो लाख ₹ की चरस के साथ कार चालक गिरफ्तार
  • देहरादून

दो लाख ₹ की चरस के साथ कार चालक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चमोली जिला निवासी एक कार चालक को एक किलो पचास ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया है। पकड़ी गयी चरस की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात को कोतवाली पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान शक्ति नहर पुल नंबर दो के पास पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में चालक के पास से पुलिस ने एक किलो पचास ग्राम चरस बरामद की। आरोपी कार चालक राकेश सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम रानीहाट पोस्ट ऑफिस बंगाली थाना चमोली जनपद चमोली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले का खुलासा करते हुए पत्रकार वार्ता में कहा कि आरोपी चालक ने पूछताछ में बताया कि वह ऋषिकेश- चमोली रूट पर कार चलाता है। अपने गांव रानीहाट में खुद चरस बनाने का काम करता है। देहरादून में चरस महंगे दामों पर बिकती है। सवारी कार होने पर पुलिस भी चेकिंग नहीं करती। इसलिए वह चरस तस्करी का भी काम करता है। बताया कि विकासनगर में ग्राहकों की तलाश में आया था। जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसपी देहात ने बताया कि पकड़ी गयी चरस की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस की टीम में कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, एसएसआई दीपक मैठाणी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसाईं, बाजार चौकी प्रभारी किशन देवरानी, कांस्टेबल रविपाल व रजनीश शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों को दी पत्रकारिता के इतिहास की जानकारी
Next: समस्याएं हल नहीं होने से व्यापारी नाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.