Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर छात्रों का हंगामा
  • हरिद्वार

फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर छात्रों का हंगामा

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

रुड़की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं बनाने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया। बाद में पहुंचे किसान यूनियन के नेताओं ने छात्रों के सर्टिफिकेट बनवाए तब मामला शांत हुआ। गुरुवार को स्थानीय राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज के करीब दस छात्र मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। छात्र दिव्यांश, अनुज बर्मन, शुभम कुमार ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह साथियों समेत सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अस्पताल पहुंच गए थे। उन्हें एनसीसी शिविर में जाने के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट की आवश्यकता थी। अस्पताल की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका सर्टिफिकेट नहीं बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बहाने बनाकर अस्पताल के डॉक्टर उन्हें टरका रहे थे। इस जद्दोजहद में उनके करीब 4 घंटे बेकार हो गए। जिससे उनकी कक्षाएं भी प्रभावित हुई। एक छात्र ने बताया कि उसकी प्रयोगात्मक परीक्षा भी छूट गई। बाद में एक छात्र ने किसान यूनियन के नेता अरविंद राठी को फोन के माध्यम से सूचना दी। मौके पर जाकर भाकियू नेता ने छात्रों को परेशान किए जाने की बाद कह कर हंगामा किया। जिसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्टिफिकेट बनाएं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विवेक गर्ग, डॉ. उस्मान आदि ने बताया कि प्रमाण पत्र पर चिकित्सकों के हस्ताक्षर के अलावा अस्पताल की मोहर भी लगाना आवश्यक होता है। जो एक कर्मचारी के पास थी। वह कर्मचारी अवकाश पर थाी। इसी कारण देरी हुई। ओपीडी में मरीजों की संख्या भी ज्यादा थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राइंका न्यूली के जीर्ण-शीर्ण भवनों की सुध न लेने पर रोष
Next: सेना के रिटायर कैप्टन की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.