Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना के रिटायर कैप्टन की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा
  • देहरादून

सेना के रिटायर कैप्टन की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
default featured image

देहरादून। सेना के रिटायर कैप्टन की जमीन के एक हिस्से पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर मकान बना दिया है। पीड़ित का कहना है कि कोविड काल में वह मौके पर नहीं जा पाए। इस दौरान निर्माण किया गया। मामले में कार्रवाई के लिए वह पुलिस-प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। पान सिंह नेगी सेना से रिटायर ऑनरेरी कैप्टन है। उन्हें शौर्य चक्र और सेना मेडल मिल चुका है। वह बांजारावाला के मोनाल एंक्लेव में रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में सेना से रिटायर होने के बाद ईस्ट होप टाउन में 723 वर्ग जमीन परविंदर कौर निवासी गोविंदगढ़, इंद्रजीत सिंह निवासी डालनवाला से खरीदी। कहा कि जमीन तब से खाली थी। कोविड कॉल में वह मौके पर नहीं जा पाए। कोविड काल के बाद मौके पर गए इस दौरान देखा तो उनकी करीब 80 वर्ग गज जमीन पर कब्जा कर दो भूमाफियाओं ने मकान बना लिया है। मकान बनाने वालों से पीड़ित ने बात की तो उनसे अभद्रता की गई। इसके बाद पीड़ित ने जमीन खरीदार से संपर्क किया। उसने कुछ दिन शांत रहने को कहा। इसके बाद भी समाधान नहीं निकलने पर 30 सितंबर को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि उनकी शिकायत पर जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर छात्रों का हंगामा
Next: भीख मांगने वाली महिला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.