Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बेटी-बहू घायल
  • ऊधम सिंह नगर

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बेटी-बहू घायल

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। आकाशीय बिजली गिरने से नदन्ना गांव की महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री और भतीजे की बहू गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, दूसरी घटना में श्रीपुर बिचुवा गांव में एक मंदिर के पास बैठी महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में तहसीलदार शुभांगिनी ने कहा नदन्ना गांव की नरगेश देवी (40) पत्नी स्व.राजेश सिंह अपनी छोटी पुत्री प्रियांशी राणा और भतीज बहू निशा राणा के साथ रविवार को दियां गांव गई थी। दोपहर बाद वे तीनों वापस घर लौट रहे थे। ऊईन-बनकटिया के पास तेज बारिश होने के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। यह देख वह जंगल किनारे एक पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान बिजली कड़कने से नरगेश एकाएक नीचे गिर गई। इसके बाद प्रियांशी और निशा भी गिर गए। हल्का होश में आने पर निशा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना पर तीनों को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने नरगेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रियांशी और निशा को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। दूसरी घटना श्रीपुर बीचुवा गांव की है। यहां मंदिर के पास बैठी कौशल्या देवी पत्नी शकंर सिंह आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई। महिला को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। सूचना पर तहसीलदार शुभांगिनी, रजिस्ट्रार कानूनगो नरेंद्र गहतोड़ी पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने शव को मोर्चरी में रखवाकर घायलों से हाल जाना।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भर्तियों में हुई गड़बड़ियों पर हरदा बोले ये…..
Next: भर्ती घोटाले के विरोध में बेरोजगार युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.