Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भर्ती घोटाले के विरोध में बेरोजगार युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली
  • देहरादून

भर्ती घोटाले के विरोध में बेरोजगार युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
24 (13)

ऋषिकेश। यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा में धांधली और विधानसभा में बैकडोर से हुई नियुक्तियों के विरोध में ढालवाला के बेरोजगार युवा रविवार को सड़क पर उतरे। बेरोजगार युवाओं ने शहर में आक्रोश रैली निकालकर भर्ती में धांधली का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में सरकार से पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। रविवार को ढालवाला क्षेत्र के बेरोजगार युवा देहरादून रोड स्थित नटराज चौक पर एकत्रित हुए। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भर्ती में धांधली के विरोध में यहां से आक्रोश रैली आरंभ हुई। रैली नटराज चौक से दून मार्ग, दून तिराहा, हरिद्वार रोड से घाट रोड होते हुए त्रिवेणी घाट तक गई। रैली के जरिए युवाओं ने यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा में धांधली और विधानसभा में हुई बैकडोर से भर्ती को लेकर आक्रोश जताया। आक्रोशित युवाओं ने कहा कि आए दिन विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में धांधली कर अयोग्य व्यक्तियों को नौकरियां उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे योग्य युवा का हक मारा जा रहा है। इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, बेटी-बहू घायल
Next: सड़कें बंद, 50 से अधिक गांवों का आवागमन ठप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.