Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मॉल में ग्राहकों ने किया हंगामा
  • हरिद्वार

मॉल में ग्राहकों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 16/09/2022
rns featured image new

रुड़की। लक्सर में खुले मॉल में ब्रांडेड सामान की खरीद करने पर एक के साथ एक फ्री ऑफर को लेकर ग्राहकों और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज ग्राहकों ने पहले मॉल में हंगामा किया और फिर एसडीएम से शिकायत भी की। एसडीएम ने उन्हें जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गुरूवार को लक्सर नगर के कुछ लोग खरीदारी करने एक स्थानीय मॉल में गए थे। मॉल में कई ब्रांडेड कंपनियों के सामान पर एक खरीदने और एक फ्री होने का टैग लगा हुआ था। उन्होंने मॉल से अपनी पसंद का काफी सामान लिया। सामान का उन्होंने बिल बनवाया तो उन्हें अमाउंट ज्यादा होने का शक हुआ। इस पर उन्होंने सामान का बिल से मिलान किया। पता चला कि उन्होंने मॉल की ऑफर के मुताबिक एक सामान के साथ फ्री समझकर दूसरा जो सामान लिया है, उसके भी बिल में पैसे जोड़े गए थे। बिल काउंटर पर पूछा गया तो उन्होंने किसी भी सामान पर ऑफर होने से मना कर दिया। उन्होंने मॉल के मैनेजर से शिकायत की तो उसने भी ऑफर देने से मना कर दिया। इस दौरान मॉल में खरीदारी कर रहे दूसरे ग्राहक भी वहां इकट्ठा हो गए थे। पूरी बात का पता चलने पर ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बढ़ता देख मॉल के कर्मचारियों ने सामान पर लगे ऑफर के टैग हटा दिए। इसके बाद ग्राहकों ने एसडीएम से मिलकर शिकायत की। आरोप लगाया कि मॉल द्वारा देहात के भोले भाले ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। उन्होंने मामले में मॉल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। शिकायत करने वालों में अजय वर्मा, मनोज वर्मा, ओंकारनाथ मेहंदीरत्ता, संजय प्रजापति, अंकित कुमार, राकेश गोयल, पप्पू, नरेंद्र कुमार, राजीव गोयल, राजू, नरेश कुमार, मनोज कुमार, आशीष अग्रवाल सहित काफी लोग थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लग्जरी कार से हो रही थी कच्ची शराब की तस्करी
Next: युवक पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.