Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी में चार साल से फरार आरोपी दबोचा
  • देहरादून

लोन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी में चार साल से फरार आरोपी दबोचा

RNS INDIA NEWS 15/09/2022
rns featured image new

देहरादून। लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी में चार साल से फरार चल रहे दस हजार रुपये के ईनामी को शहर कोतवाली पुलिस ने करनाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में धोखाधड़ी को लेकर शहर कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि 20 मार्च 2018 को अमरीश सिंह निवासी विंग सात प्रेमनगर ने देवेंद्र पुत्र सतीश निवासी गंगोह सहारनपुर, मनप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी चंडीगढ़ और सोनू निवासी करनाल के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोप था कि एक्सीडेंटल गाड़ियां सस्ते दाम में दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से ढाई लाख रुपये हड़प लिए गए। जांच कर पुलिस ने देवेंद्र और मनप्रीत सिंह के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। वहीं इस दौरान शिव कुमार उर्फ सोनू पुत्र साहब सिंह निवासी खेड़ी मानसिंह थाना इंद्री जिला करनाल का नाम सामने आया। उसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। एसएसपी ने उस पर दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। आरोपी को पुलिस ने सेक्टर चार, करनाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लाडवा, कुरुक्षेत्र हरियाणा में धोखाधड़ी केस दर्ज हैं। इनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया अभियंता दिवस, रक्तदान शिविर आयोजित
Next: पीएम मोदी के जन्मदिन पर एबीवीपी हर जिले में लगाएगा रक्तदान शिविर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.