Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
  • देहरादून

खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। सेलाकुई पुलिस ने करीब डेढ़ माह पूर्व खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी के दो आरोपियों को नगदी के साथ गिरफ्तार कर दिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मंदिर में घुसकर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 28 जुलाई को अनुज कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी खाटू श्याम मंदिर सेलाकुई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 जुलाई की मध्य रात्रि को चोरों ने खाटूश्याम मंदिर के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। मुखबिर को सतर्क करने के साथ ही पुलिस ने सेलाकुई में आने-जाने वाले रास्तों, मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में आयी फुटेज के चित्रों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार दो आरोपी फिर से सेलाकुई क्षेत्र चोरी करने और खाटूश्याम मंदिर में चोरी के छुपाये हुए रुपयों को लेने आये थे। पुलिस ने घटना स्थल के समीप से सोमवार दो बजे रात को आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार दो आरोपियों नवीन पुत्र नारायण दास निवासी आदर्श नगर दिल्ली कैंप जिला सोनीपत हरियाणा और मनीष पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम अहमदपुर थाना बेवर जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश के पास से पुलिस ने 9,967 रुपये मंदिर से चोरी के बरामद किये। आरोपियों के पास से पुलिस ने खुखरी, हथोड़ी और आला नकब बरामद किया है। जबकि दो आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आये। पुलिस मुकेश उर्फ अम्बानी और रब्बानी की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपचार के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने लगया डॉक्टर पर इलाज में देरी और लापरवाही बरतने का आरोप
Next: दो कुंतल 11 किग्रा अवैध कुटकी के साथ दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.