Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दो कुंतल 11 किग्रा अवैध कुटकी के साथ दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज
  • उत्तराखंड

दो कुंतल 11 किग्रा अवैध कुटकी के साथ दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

बरामद माल का मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर पुलिस को कुटकी की तस्करी करने वालों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने दो कुंतल 11 किग्रा. अवैध कुटकी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि उपयोग किए जा रहे वाहन को सीज कर दिया गया है। बरामद माल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये आंकी जा रही है। एसएसपी पौड़ी ने अवैध कुटकी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा भी की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि मंगलवार देर सायं को कलियासौड़ चौकी के समीप निरीक्षण के दौरान अवैध वन संपदा कुटकी के परिवहन में गिरफ्तार किए गए तस्कर उत्तर प्रदेश सहारनपुर के रहने वाले हैं। वह चमोली जिले के जोशीमठ से 211 किलोग्राम कुटकी की तस्करी कर दिल्ली ले जा रहे थे। गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों अंकित चौधरी पुत्र विनोद कुमार, निवासी गली न-3 चन्द्रनगर, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर यूपी व गौरव कुमार पुत्र महिपाल सिंह, निवासी कृष्णा धाम कॉलोनी, हसनपुर चुंगी, थाना सदर बाजार, जिला-सहारनपुर यूपी, को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसएसपी पौड़ी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है। पुलिस टीम में एसएसआई संतोष पैथवाल, एसआई अजय प्रकाश भट्ट, एसआई अजय कुमार, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र, मनोज कुमार, दीपक मेवाड़, हरीश, शशिभूषण, शंभू प्रसाद, राजेंद्र सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Next: घनसाली को जिला बनाने की मांग

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.