Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपचार के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने लगया डॉक्टर पर इलाज में देरी और लापरवाही बरतने का आरोप
  • देहरादून

उपचार के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने लगया डॉक्टर पर इलाज में देरी और लापरवाही बरतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान सात माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में देरी और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले में ऋषिकेश कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। बच्ची की मौत से परिजनों में आक्रोश है। सरकारी अस्पताल में रोती बिलखती सीमा पत्नी राजू निवासी चंद्रेश्वरनगर ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम उनकी सात माह की पुत्री को उल्टी और बुखार की शिकायत होने पर उसे लेकर सरकारी अस्पताल ऋषिकेश की इमरजेंसी में पहुंची। आरोप है कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने जांच के बगैर ही पीने की दवा थमा दी। कहा कि सुबह ओपीडी में आकर बच्चों के डॉक्टर को दिखा देना। बकौल सीमा आधी रात को बच्ची की तबीयत फिर बिगड़ गई। बुधवार सुबह करीब 7 बजे सरकारी अस्पताल पहुंचे। उस समय ओपीडी नहीं खुली थी। इमरजेंसी में गए तो वहां जवाब मिला कि आठ बजे तक बच्चों के डॉक्टर आ जाएंगे, उन्हें दिखाना थोड़ा इंतजार करो। बताया कि सुबह करीब 8:15 बजे बच्चों के डॉक्टर आए बच्ची की हालत देखकर उसे इमरजेंसी लेकर आए। लेकिन उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऋषिकेश कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया : शादाब शम्स
Next: खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.