Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीड़िता को धमकी देकर दुष्कर्म केस वापस लेने का दबाव बनाने वाली महिला पर केस दर्ज
  • देहरादून

पीड़िता को धमकी देकर दुष्कर्म केस वापस लेने का दबाव बनाने वाली महिला पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
default featured image

देहरादून। दुष्कर्म के आरोपी और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज कराने वाली महिला को धमकियां मिल रही हैं। जेल में बंद आरोपी का एक सामाजिक संस्थान से जुड़ी महिला बचाव कर रही है। आरोप है कि उसने पीड़िता को धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि दून में पढाई करने वाली युवती ने कुछ समय पहले आमिर सिद्दकी, खुर्शीदा, साहिल, सुहाना के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैक मेलिंग और अन्य आरोप में केस दर्ज कराया। पुलिस जांच के दौरान आमिर सिद्दकी को जेल भेजने के साथ ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आमिर को कोर्ट से जमानत नहीं मिल पा रही है। पीड़िता का आरोप है कि सात सितंबर को उसे उज्मा खान नाम की महिला ने फोन किया। उज्मा ने खुद को सोशल वर्कर और एक संस्था से जुड़ा बताया। आरोप है कि उज्मा ने उसकी तरफ से दुष्कर्म और अन्य धाराओं में आमिर और उसके अन्य सहयोगियों पर दर्ज केस को वापस लेने का दबाव बनाया। आरोप है कि पीड़िता को धमकी देते हुए अलग-अलग तरीके से दबाव बनाया गया। पीड़िता ने फोन पर हुई बातों की रिकार्डिंग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर आरोपी उज्मा के खिलाफ पुलिस ने धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एफआईआई का निवेश जारी रहा तो जल्द नई ऊंचाई छूएगा शेयर बाजार
Next: परीक्षा परिणामों में अनियमितता पर छात्रसंघ ने फूंका कुलपति का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.