Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्र-छात्राओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
  • देहरादून

छात्र-छात्राओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। नशे के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। सोमवार को विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पुलिस ने नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रायवाला में पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताये। बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि नशे से परिवार टूट रहे है। इसके लिये लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। पुलिस भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। इस अवसर पर एसओ रायवाला भुवनचंद्र पुजारी ने लगातार चलाये जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी। डोईवाला पुलिस ने लालतप्पड़ चौकी क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें नशे के दुष्प्रभाव बताए। डोईवाला कोतवाल राजेश साह ने नशा मुक्ति अभियान के तहत मेडिकल स्टोर और हाडवेयर स्टोर संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां ना बेचने की अपील की। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। इधर, ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जीजीआईसी स्कूल की छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ को शपथ दिलाई। इस दौरान छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कोतवाल रवि सैनी, एसएसआई डीपी काला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के मरम्मत की मांग
Next: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आबादी क्षेत्र से दूर बनाने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.