Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर निगम और शीशमबाड़ा प्लांट प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन
  • देहरादून

भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर निगम और शीशमबाड़ा प्लांट प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से लगातार निकल रहीं दुर्गंध और गंदे पानी से सेलाकुई क्षेत्र में नगर निगम और प्लांट प्रबंधन को लेकर लोगों में आक्रोश है। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्लांट के गेट पर एकत्र होकर नगर निगम और प्लांट प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शनकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्लांट के गेट पर धरना देकर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से लागतार बदबू निकल रही है। दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उमस भरी गरमी के मौसम में लोगों में बीमारी का भय है। एक तरफ डेंगू पैर पसार रहा है दूसरी तरफ से कूड़े की दुर्गंध ने लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओ ने सोमवार को प्रदर्शन कर नगर निगम और प्रबंधन का विरोध किया है। वार्ता के लिए प्लांट के गेट पर पहुंची कंपनी प्रबंधन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्लांट के लिए जगह चिन्हित नहीं होती और प्लांट शिफ्ट नहीं होता है तब तक प्रबंधन की ड्यूटी है कि वह प्लांट से निकलनी वाली दुर्गंध को रोके। अन्यथा प्लांट में कूड़े के वाहनों को नहीं घुसने दिया जायेगा और प्लांट पर तालेबंदी की जायेगी। प्रदर्शनकारियों में पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, पूर्व उपप्रधान अनिल नौटियाल, नरगिश कश्यप, विनोद पाल, संजय सहगल, हरीश बेंजवाल, राजेश प्रधान, गणेश रतूड़ी, मकर सिंह नेगी, दिनेश राणा, रविंद्र प्रकाश, निदेश तिवारी, विजय बिष्ट, टिंकू कुमार, वीरेंद्र डबराल, शिवपाल सिंह, विजेंद्र पंवार, शविपाल, पूरण सिंह चौहान, वीरेंद्र नेगी, अनिरुद्ध बेंजवाल, ममता ठाकुर, त्रिभुवन सेमवाल, सतीश राणा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रांसपोर्टरों के उत्पीड़न पर परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंप की विभाग के खिलाफ शिकायत
Next: अवैध खनन और ओवर लोडिंग में 6 डंपर सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.