Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रधानाचार्य और उपाचार्य को वापस लाने की मांग को अभिभावकों का धरना-प्रदर्शन
  • देहरादून

प्रधानाचार्य और उपाचार्य को वापस लाने की मांग को अभिभावकों का धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी के प्रधानाचार्य और उपाचार्य के लंबी छुट्टी चले जाने से अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावकों ने घटना के विरोध में तहसील परिसर कालसी में प्रदर्शन किया और स्कूल के गेट पर भी धरना देकर अपना विरोध जताया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि जनजाति निदेशालय में तैनात एक अधिकारी मनमानी कर प्राचार्य और उपाचार्य का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिससे उन्हें लंबी छुट्टी पर जाना पड़ा है। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि दोनों को शीघ्र वापस नहीं लाया जाता है तो स्कूल में तालाबंदी की जायेगी। जानकारी के अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल के प्रधानाचार्य जीसी बडोनी व उपाचार्य हाल में लंबी छुट्टी चले गये हैं। प्राचार्य जीसी बडोनी ने अपने को कार्यमुक्त करने और उपाचार्य सुधा पैन्यूली ने उन्हें अपने मूल विभाग में भेजने की शासन से अनुमति मांगी है। दोनों के छुट्टी पर चले जाने से अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावकों ने सोमवार को कालसी तहसील पर प्रदर्शन कर स्कूल के गेट पर भी धरना दिया। अभिभावकों ने एकलव्य विद्यालय संगठन समिति व सचिव समाज कल्याण को पत्र भेजकर बताया है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी वर्ष 2010 में खुला था। तब प्रधानाचार्य जीसी बडोनी और सुधा पैन्यूली के नेतृत्व में स्कूल लगातार प्रगति कर रहा है। कम समय में स्कूल के हाईस्कूल व इंटर के छात्र जहां प्रदेश में हाई मैरिट में स्थान बना रहे हैं। वहीं स्कूल से निकले छात्र आईआईटी, एनआईटी, नीट व दक्षिणा जैसे प्रतिष्ठानों में हाईमैरिट के साथ प्रवेश पा रहे हैं। दोनों ही शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं। जनजाति कल्याण मंत्रालय ने राज्यों में इन विद्यालयों के संचालन के लिए समिति का गठन किया है। प्रमुख सचित समाज कल्याण की अध्यक्षता में समिति गठित की गयी है। बताया कि समिति में निदेशक जनजाति कल्याण के अपर निदेशक सचिव होते हैं। इस समिति में जनजाति क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। समिति एकलव्य विद्यालयों को स्वतंत्र संचालन करती है। आरोप लगाया कि पिछले छह माह से जनजाति निदेशालय के अफसर अनावश्यक हस्तक्षेप कर विद्यालय मे व्यवधान पैदा कर रहे हैं। इसके चलते प्रधानाचार्य बडोनी और उपाचार्य पैन्यूली लंबे समय की छुट्टी पर चले गये हैं। प्रधानाचार्य ने कार्यमुक्त करने और उपाचार्य ने अपने मूल विभाग में भेजे जाने की अनुमति मांगी है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है एक सप्ताह के भीतर प्रधानाचार्य व उपाचार्य को वापस नहीं लाया जाता है तो अपने बच्चों को स्कूल से निकालकर स्कूल पर तालाबंदी करेंगे। प्रदर्शनकारियों में दीवान सिंह तोमर, विनिता शर्मा, मीमो देवी, लीला चौहान, सुमित्रा चौहान, बबीता चौहान, शूरवीर नेगी, शूरवीर चौहान, केसर वर्मा, दिगंबर चौहान, दिनेश चौहान, सूरत रामजोशी, जालम सिह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवाओं ने निकाली रैली
Next: ट्रांसपोर्टरों के उत्पीड़न पर परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंप की विभाग के खिलाफ शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.