Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लंढौरा के 18 लाख के कैमरे शोपीस बने
  • हरिद्वार

लंढौरा के 18 लाख के कैमरे शोपीस बने

RNS INDIA NEWS 11/09/2022
rns featured image new

रुड़की।  लाखों रुपये की लागत से लगे 48 कैमरे एक साल से शोपीस बने हुए हैं। कस्बावासियों का कहना है कि कई बार नगर पंचायत और जनप्रतिनिधियों से कैमरों को ठीक कराने की मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लंढौरा नगर की ओर से करीब डेढ़ साल पूर्व मुख्य चौराहों पर 48 कैमरे लगाए गए थे। नगर पंचायत कार्यालय के साथ पुलिस चौकी में 52 इंच वाले एलईडी मॉनिटर लगाए गए थे। कैमरे लगाए जाने पर लोगों ने बड़ी खुशी का इजहार किया था। लोगों का कहना था कि मुख्य चौराहों पर कैमरे लगने से कई तरह के क्राइम पर अंकुश लग जाएगा। लेकिन कुछ दिन बाद ही एक कैमरे को छोड़ सभी कैमरों ने काम करना बंद कर दिया था। लोगों का कहना है कि चार माह पहले बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर और नगदी चोरी कर ली गई थी। इसके बाद रेलवे स्टेशन मार्ग मर रेडीमेट की दुकान से कपड़े चोरी हो गए थे। 5 जून को रुड़की लक्सर मार्ग पर स्थित दुकान से सामान चोरी हो गया था। 27 अगस्त को रेलवे स्टेशन मार्ग पर ही इनवर्टर की दुकान से सामान चोरी कर लिया गया था। लोगों का कहना है कि रुड़की लक्सर मार्ग पर ही दो बार मोबाइल छीनने की घटना हो चुकी है। लोगों का कहना है कि कुछ लोग बच्च चोरों की झूठी अफवाह फैलाते रहते हैं। जिससे कुछ लोग अफवाह से दहशत में आ जाते हैं। ऐसे में कैमरे चालू होने से अफवाह फैलाने वालों पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत अधिकारियों से कैमरे ठीक कराने की मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। नगर पंचायत ईओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि शीध्र ही नगर पंचायत अध्यक्ष से बात कर सभी कैमरों को चालू कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कच्ची शराब के कारोबार में 19 गिरफ्तार
Next: ग्रेड-पे मामला: उत्तराखंड पुलिस में सृजित किए जाएंगे हेड कांस्टेबल और एएसआई के पद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.