Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला दिवस पर कांगो ब्रिगेड ने लगाया रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर
  • अल्मोड़ा

महिला दिवस पर कांगो ब्रिगेड ने लगाया रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

RNS INDIA NEWS 08/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-07 at 19.19.14_11zon

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय सेना की कांगो ब्रिगेड (19 सिख रेजिमेंट/विजय बटालियन) की ओर से अल्मोड़ा छावनी स्थित गोरखा हॉल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और महिला स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सैन्य कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा के निर्देशन और डॉ. अनिल पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक टीम ने सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को संचालित किया। शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जबकि महिला दिवस के अवसर पर 38 महिलाओं का नि:शुल्क हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान मेजर डॉ. निखिल बैंस ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सकता है और समाज में सेवा भावना मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से रक्तदान जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं को ब्लड बैंक टीम की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजय बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने सिविल प्रशासन और मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सेना के अधिकारी, मेडिकल कॉलेज की टीम और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला दिवस पर महिलाओं को दिया जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण
Next: फायर सीजन से पहले अल्मोड़ा में फायर हाइड्रेंटों की जांच

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.