Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा चाय बागान: गणेश जोशी
  • चम्पावत

पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा चाय बागान: गणेश जोशी

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
rns featured image new

चम्पावत। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सिलिंटाक समेत जिले के सभी चाय बागानों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने जिले में अन्य स्थानों में नए चाय बागान बना कर क्षेत्रफल बढ़ाने को कहा। सिलिंटाक के चाय बागान के निरीक्षण दौरान उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
कृषि और उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने देर सायं जिला मुख्यालय के सिलिंटाक स्थित चाय बागान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चाय बागान को विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने चाय की खेती के क्षेत्रफल को बढ़ाए जाने के लिए जिले में अन्य स्थानों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग के निदेशक को इस कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए। चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक डेसमंड ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 27 क्षेत्रों में 236 हेक्टेयर भूमि में 7.32 लाख चाय के पौध लगाए गए हैं। बताया कि बीते वर्ष 27 चाय बागानों से 51105 किलो चाय की हरी पत्ती का उत्पादन हुआ, जिससे 11675 किलो चाय तैयार की गयी। इस कार्य में 47611 मानव दिवस सृजित हुए। डीएचओ टीएन पांडेय ने बताया कि सिलिंटाक टी गार्डन को विकसित करने के लिए यहां चार व्यू प्वाइंट, चार कॉटेज, कैंटीन, शौचालय समेत तमाम अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण में उद्यान निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा, सीडीओ आरएस रावत, कुमाऊं निदेशक डॉ.बृजेश गुप्ता, गढ़वाल के डॉ.रतन कुमार आदि मौजूद रहे। कृषि मंत्री ने चाय तोड़ने वाली महिलाओं की समस्याएं सुनी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई
Next: जगदीश चंद्र हत्याकांड में एक और खुलासा: हत्याकांड में संलिप्त चौथा व्यक्ति गिरफ्तार; एक आरोपी की संदिग्ध मौत

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.