Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस ने बाबरखेड़ा में पकड़ा पॉलिथीन बनाने का कारखाना
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस ने बाबरखेड़ा में पकड़ा पॉलिथीन बनाने का कारखाना

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
default featured image

काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने कबाड़ की आड़ में सिंगल यूज पॉलीथिन बनाते एक कारखाने को सील किया है। साथ ही भारी मात्रा में पॉलीथिन और रॉ-मेटेरियल जब्त किया। इस दौरान नायाब तहसीलदार और कानूनगो ने कारखाने को सील कर मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। कुंडा थाना की सूर्या पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बाबरखेड़ा स्थित काली राख नामक जगह पर बीते कई वर्षों से कबाड़ के गोदाम बनाकर रद्दी वाला प्लास्टिक आदि बनाया जा रहा था। बुधवार को सूर्या पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल सुमित कुमार, विनोद कुमार को साथ लेकर कबाड़ के गोदामों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बाबरखेड़ा स्थित काली राख कबाड़ के गोदाम की चेकिंग की तो वहां कबाड़ के बजाय मशीनों से सिंगल यूज पॉलीथिन बनाने का काम किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने मौके पर कारखाने का मालिक संजीत शाह पुत्र सुधीर शाह मूल निवासी ग्राम धर्मपुर पच्चीसा, थाना मानिक चक जिला मालदा पश्चिम बंगाल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया उनके पास लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने यह जगह किराये पर ली है। वह बीते डेढ़ वर्ष से पॉलीथिन बनाने का काम कर रहे हैं। इधर, सूचना पर नायाब तहसीलदार राकेश चंद्र और कानूनगो फूलसिंह भी पहुंच गए। नायाब तहसीलदार ने 1 कुंतल 26 किलो तैयार सिंगल यूज पॉलीथिन और दो कुंतल से अधिक बारदाना बरामद कर जब्त कर लिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन सिंगल यूज प्लास्टिक अनुभाग के तहत कारखाने को सील कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में किशोर की मौत, कोतवाल का बेटा घायल
Next: महिला पर लगाया बच्चा चोरी करने के प्रयास का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.