Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक, बीजेपी सांसद निशिकांत, मनोज तिवारी समेत 9 पर एफआईआर
  • उत्तर प्रदेश

देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक, बीजेपी सांसद निशिकांत, मनोज तिवारी समेत 9 पर एफआईआर

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

देवघर (आरएनएस)।  झारखंड के देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक के मामले में गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ कुंडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। एयरपोर्ट के डीएसपी सुमन आनन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इनके उपर देवघर से टेक-ऑफ के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के बिल्डिंग में जबरन घुसकर मंजूरी लेने का आरोप लगा है। सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर एक सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें कहा गया कि इन लोगों ने एटीसी ऑफिस में घुसकर करके सभी ‘सुरक्षा मानकों’ का उल्लंघन किया और अधिकारियों पर उड़ान भरने की मंजूरी के लिए दबाव डाला।

कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद दोनों सांसदों निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और हवाई अड्डे के निदेशक सहित नौ लोगों पर आईपीसी की धारा 336 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), 447 (आपराधिक अतिचार के लिए सजा), 448 (घर के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया।
दरअसल सांसद डॉ. निशिकांत दुबे औऱ मनोज तिवारी विवाद में घिर गए हैं। यह मामला झारखंड में एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने से जुड़ा है। बता दें कि सांसद डॉ। निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी औऱ कपिल मिश्रा समेत कई लोग पेट्रोल अटैक में मृतक अंकिता के परिजनों से मिलने दुमका पहुंचे थे। इस दौरान सांसद चार्टर्ड प्लेन से देवघर के हवाई अड्डे पर उतरे थे। इस दौरान सांसद के साथ उनके दोनों बेटे भी शामिल थे।

दुमका से लौटने के बाद सांसद वापस लौटन के लिए शाम करीब 5.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे और चार्टर प्लेन में बैठ गए वहीं देवघर एयरपोर्ट एटीसी ने उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी। आरोप है कि इसके बाद पायलट के साथ सांसद निशिकांत दुबे, उनके दोनो बेटे, सांसद मनोज तिवारी, सुनील तिवारी, ये सभी लोग जबरन एटीसी की बिल्डिंग में घुसकर अधिकारियों से जबरदस्ती क्लियरेंस लिया और दिल्ली के लिए उड़ गए। देवघर डीसी ने प्रधान सचिव, कैबिनेट-समन्वय (नागरिक उड्डयन), झारखंड को दो सितंबर को लिखे पत्र में पूरा मामला बताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रिटेन से आगे निकला भारत, महामारी को मात देकर बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
Next: भाजपा विधायक ने खोया आपा, महिला से बदसलूकी करते कैमरे में कैद; कहा- तुम्हें जेल में डाल दूंगा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.