Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • काली पट्टी बांधकर ठेका प्रथा का विरोध जताया
  • देहरादून

काली पट्टी बांधकर ठेका प्रथा का विरोध जताया

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। राज्य परिवहन निगम में ठेका प्रथा के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। रोडवेज कर्मी एक सितंबर से दो दिन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे, इसका असर विभिन्न रूटों की बसों के संचालन पर भी पड़ेगा। मंगलवार को ऋषिकेश रोडवेज डिपो में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े रोडवेज कर्मी काली पट्टी बांधकर कार्य करते नजर आए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, पूछताछ केंद्र, ई-टिकटिंग मशीन केंद्र में कार्यरत कर्मियों की बाजू पर काली पट्टी बंधी हुई थी। कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य परिवहन निगम में चालक और परिचालकों की आपूर्ति के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने के विरोध में रोडवेज कर्मी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जता रहे हैं। ठेका प्रथा के खिलाफ 31 अगस्त को भी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। शाखा मंत्री सुभाष बडोला ने बताया कि ठेका प्रथा के खिलाफ सभी रोडवेज कर्मी एक और दो सितंबर को कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इसका असर ऋषिकेश से दिल्ली, आगरा, कानपुर रूट समेत लोकल रूट की बस सेवा पर पड़ेगा। रोडवेज कर्मियों ने चेताया कि दो दिन के कार्य बहिष्कार के बाद भी सरकार नहीं चेती तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक सप्ताह नहीं चलेगी हेमकुंड एक्सप्रेस
Next: जीपीएस लगे वाहनों से राशन की दुकानों में पहुंचेगा खाद्यान्न

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.