Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम को 10 साल की जेल
  • अंतरराष्ट्रीय

मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम को 10 साल की जेल

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

रियाद। सऊदी अरब की एक अदालत ने मक्का मस्जिद के एक प्रमुख पूर्व इमाम को 10 साल जेल की सजा सुनाई है।
अमेरिका स्थित राइट्स ग्रुप डेमोक्रेसी फॉर द अरब वल्र्ड नाउ (डॉन) ने कहा कि रियाद में स्पेशलाइज्ड क्रिमिनल अपील कोर्ट ने मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम शेख सालेह अल तालिब को 10 साल की जेल की सजा सुनाई है।
मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अधिकारियों ने 2018 में तालिब को बिना कारण बताए गिरफ्तार किया था।
सऊदी अरब में मनोरंजन जगत को कंट्रोल करने वाली संस्था जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी की आलोचना करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई थी।
आरोप है कि उन्होंने उन संगीत कार्यक्रमों और कार्यक्रमों की निंदा करते हुए दावा किया था कि उनसे देश के धार्मिक और सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन होता है।
तालिब के वैश्विक अनुयायी हैं, हजारों लोग यूट्यूब पर उनके उपदेश और कुरान के पाठ को देखते हैं।
उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी समाज में सुधार और खाड़ी साम्राज्य की तेल-निर्भर अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के लिए अपना अभियान जारी रखा।
मिडिल ईस्ट आई के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस की कट्टरपंथी संगठनों की तरफ से कड़ी निंदा की जा रही थी, इस दौरान दर्जनों प्रमुख मौलवियों और इमामों को गिरफ्तार किया है, जो उनके सुधार एजेंडे के आलोचना कर रहे थे।
दिवंगत पत्रकार जमाल खशोगी द्वारा स्थापित एक समूह डॉन ने ट्विटर पर तालिब की अदालती सजा की पुष्टि की।
मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार, डॉन के प्रवक्ता अब्दुल्ला अलाउध ने जेल की सजा की निंदा की और कहा कि यह मौलवियों और इमामों के बढ़ते पैटर्न का हिस्सा है, जो एमबीएस द्वारा अपनाए गए सुधारों के खिलाफ बोलने के लिए कारावास का सामना कर रहे हैं।
हाल ही में गिरफ्तार किए गए अन्य आलोचकों में पीएचडी छात्र सलमा अल-शहाब को सऊदी सरकार की आलोचना करने वाले ट्वीट के लिए 34 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अफसोस इस बात का है कि ट्विटर एक कंपनी बन गई है : जैक डोर्सी
Next: बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन में रूस की सांस्कृतिक बर्बरता की निंदा की

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.