Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 10 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद हवलदार सतपाल सिंह हुए शहीद
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

10 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद हवलदार सतपाल सिंह हुए शहीद

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
rns featured image new

झुंझुनूं (आरएनएस)। 10 दिन पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के परगल में भारतीय सेना की पोस्ट पर हुए आतंकियों के हमले में झुंझुनूं जिले का दूसरा जवान शहीद हो गया । इस हमले में आतंकियों की गोलियां लगने से घायल झुंझुनूं के बुहाना के पास जैतपुर गांव के हवलदार सतपाल सिंह ने आज आखिरी सांस ली।

उनका इलाज उधमपुर के अस्पताल में चल रहा था, जहां वे पिछले 10 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। हालांकि चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन कर दिया था, जो सफल रहा था, लेकिन वे रिकवर नहीं कर पा रहे थे। आज आखिकार वे वीरगति को प्राप्त हुए। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम तक उनकी पार्थिव देह गांव पहुंचेंगी, जहां पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि 3 जुलाई को ही आखिरी बार सतपालसिंह अपने गांव आकर गए थे। वहीं, 10-11 अगस्त की मध्य रात्रि को हुए हमले में वे घायल हो गए थे। उनके साथ मध्यप्रदेश और राजस्थान का एक और जवान घायल हुआ था। जिसकी हालत ठीक बताई जा रही है। इधर, परिजनों को भी सूचना दी गई है, लेकिन घर की महिलाओं को इस सूचना को साझा नहीं किया गया है। गांव में सूचना मिलने के बाद सन्नाटा पसर गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने किया संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मौत का खुलासा
Next: ऊर्जा निगम के जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.