Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इमरान खान की ‘बोलती’ बंद, सरकार ने भाषणों के लाईव प्रसारण पर लगाया बैन
  • अंतरराष्ट्रीय

इमरान खान की ‘बोलती’ बंद, सरकार ने भाषणों के लाईव प्रसारण पर लगाया बैन

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
default featured image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ शिकंजा कसा है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने इमरान खान के भाषणों के सीधा प्रसारण करने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। ये रोक इमरान के संस्थानों और अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने के टिप्पणी के बाद लगाई गई है। एक मीडिया रिपोर्ट ने इस रोक की पुष्टि की है।
पेमरा ने अपनी अधिसूचना में कहा कि इमरान खान का भाषण पेमरा नियमों का खुला उल्लंघन है। इसके अलावा इमरान का भाषण संविधान के अनुच्छद 19 का उल्लंघन है। अधिसूचना के मुताबिक मॉनिटरिंग के बाद पहले से रिकॉर्ड भाषणों को ही प्रसारित किया जा सकता है। पेमरा ने छह पन्नों की अधिसूचना जारी कर कहा कि इमरान खान लगातार देश के संस्थानों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं और उनके भाषणों से नफरत फैल रही है। पेमरा अध्यादेश 2002 की धारा 27 के तहत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। नोटिफिकेशन में इमरान खान की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एफ9 पार्क में दिए भाषण का जिक्र किया गया है।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पीटीआई प्रमुख सार्वजनिक व्यवस्था को तोड़ रहे हैं। वह अपने भाषणों से नागरिकों को संस्थानों और अधिकारियों के खिलाफ भडक़ा रहे हैं। आगे कहा गया कि पूर्व पीएम ने स्वत: संज्ञान मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बयान दिया है। इसके अलावा कहा गया कि उनका भाषण लाहौर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ है। पेमरा ने चैनलों को निर्देश न मानने पर सख्त चेतावनी की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया कुरूड़ पर्यटन विकास मेले में वर्चुअल प्रतिभाग
Next: कर्नाटक में हिंदू संगठनों का ऐलान : गणेश उत्सव में दिखेगी वीर सावरकर की तस्वीर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.