Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • करंट लगने से झुलसकर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, हंगामा
  • हरिद्वार

करंट लगने से झुलसकर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, हंगामा

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

रुड़की। हाईवे पर बिजली के पोल पर राष्ट्रीय ध्वज लगा रहा पालिका का आउटसोर्स कर्मचारी करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारी उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे, पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर पालिका में मोहल्ला किला निवासी वसीम (36) पुत्र सलीम लाइन मैन के का कार्य करता था। शनिवार को हाईवे पर पथ प्रकाश के लिए लगाए गए बिजली के पोल पर राष्ट्रीय ध्वज बांधने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे लंढौरा-मंगलौर मार्ग पर निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में उसके परिजन तथा अन्य लोग मौके पर जमा होकर हंगामा करने लगे। परिजनों ने वसीम के परिवार के भरण पोषण के लिए मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी की किशोरी से रुड़की में दुष्कर्म का आरोप
Next: भाजपाइयों ने किया त्रिवेणी घाट से तिरंगा यात्रा का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.