Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के देवप्रयाग, तपोवन और ऋषिकेश एडवेंचर स्पोर्ट्स, खासकर बंजी जंपिंग के गढ़ बनकर उभरे हैं लेकिन हाल ही में कुछ दुखद घटनाओं ने पर्यटकों की सुरक्षा और ऑपरेटरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसने शासन ने सुरक्षा के मानक पर नई नियमावली लागू करने की तैयारी कर ली है। यह एक माह में लागू हो जाएगी। पर्यटन सचिव धीरज गबर्याल ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने बंजी जंपिंग के संबंध में नई गाइडलाइंस और नियमावली तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसमें सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ देश और विदेश के बेहतरीन एक्सपर्ट्स से भी राय ली गई है। ताकि एडवेंचर सेक्टर को एक सख्त कानूनी और सुरक्षा रेगुलेशन के दायरे में लाया जा सके। इस नियमावली को अगले एक महीने के भीतर लागू कर दिया जाएगा।

दुखद घटनाएं:
पिछले साल 12 नवंबर 2025 को ऋषिकेश के शिवपुरी स्थित थ्रिल फैक्ट्री एडवेंचर पार्क में बंजी जंपिंग के दौरान सुरक्षा रस्सी टूटने से गुड़गांव का 24 वर्षीय युवक नीचे टिन की छत पर गिरने से गंभीर घायल हो गया था। इस हादसे ने बंजी कॉर्ड की गुणवत्ता और उसकी जांच पर सवालिया निशान लगा दिया था। गत 15 जून को बंजी जंपिंग करने के कुछ देर बाद एक युवक के पेट में तेज दर्द उठा और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत का वास्तविक कारण क्या रहा यह कहना बेहद मुश्किल है क्योंकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, बंजी जंपिंग के दौरान शरीर में अचानक एड्रेनालिन हार्मोन का स्तर बहुत तेजी से बढ़ता है और गुरुत्वाकर्षण के विपरीत भारी दबाव पड़ता है, जिससे कभी-कभी दिल या आंतरिक अंगों पर अप्रत्याशित असर पड़ सकता है।

50 की उम्र पार तो फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य:
इस नए ड्राफ्ट में पर्यटकों के स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर सबसे कड़े प्रावधान किए जा रहे हैं। सचिव धीरज गबर्याल के अनुसार, नियमावली में यह साफ तौर पर शामिल किया गया है कि हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को बंजी जंपिंग से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही एक बड़ा बदलाव करते हुए यह सुझाव शामिल किया गया है कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी लोग बंजी जंपिंग का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए अब मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा, इसके बिना उन्हें जंप की अनुमति नहीं मिलेगी। अब जंपिंग कराने वाली कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली प्राकृतिक रबर की बंजी कॉर्ड का इस्तेमाल करना, निश्चित अवधि के बाद उसे बदलना, पैरों के साथ पूरे शरीर पर डबल हार्नेस देना और जंप से पहले कम से कम दो से तीन अलग- अलग ट्रेनर्स द्वारा ट्रिपल चेक प्रोसेस अपनाना बेहद जरूरी हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 22.30.18
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.