Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैबिनेट मंत्री को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में मिली अनियमितताएं
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में मिली अनियमितताएं

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शुक्रवार को शाम पांच बजे सितारगंज तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में छापेमारी की। उन्हें कार्यालय में तमाम अनियमितताएं मिलीं। दाखिल खारिज की कई फाइलें लंबित होने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने 20 अगस्त तक लंबित फाइलों के निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही से राजिस्ट्रार कानूनगो से स्पष्टीकरण तलब किया है। सितारगंज तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में दाखिल खारिज प्रक्रिया पूरी न होने की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शुक्रवार शाम को तहसील में छापेमारी की। उन्हें रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में 85 से अधिक फाइलें पिछले एक माह में लंबित मिलीं। जबकि तहसीलदार की ओर से इन्हें पूरा करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। कैबिनेट मंत्री को जानकारी मिली तहसीलदार के आदेश के बाद भी इन्हें तय समय में रजिस्ट्रार कानूनगो के आरे से आ- 6 में चढ़ाया गया। इससे भूमि क्रेता को समय पर खतौनी में भी दिक्कत हो रही है। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। लंबित फाइलों को 20 अगस्त तक चढ़ाकर कम्प्यूटरीकृत खतौनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम से रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर करने और नियमित निरीक्षण करने की बात कही। वहीं कैबिनेट मंत्री ने एसडीएम तुषार सैनी और तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी के कार्यों को सराहा। कहा कि तहसीलदार कार्यालय से दाखिल खारिज लगातार हो रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में तहसीलदार के आदेश पालन नहीं होना घोर अनियमितता है। उन्होंने भविष्य में शिकायत मिलने पर कानूनगो को फोन पर सख्त कार्रवई की चेतावनी दी। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कानूनगो को तीन में दिन स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। यहां उनके प्रतिनिधि उमांशकर दुबे, उपकार सिंह बल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कमल जिंदल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय सलूजा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल
Next: भाजपा कार्यकर्ता 13 से 15 अगस्त तक मौन जुलूस निकालेंगे : अरूण सिंह

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.