Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल
  • देहरादून

दून अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
rns featured image new

अस्पताल के वीवीआईपी वार्ड से पूर्व कैबिनेट मंत्री का मोबाइल चोरी

देहरादून। दून अस्पताल का वीवीआईपी वार्ड भी सुरक्षित नहीं बचा है। यहां भर्ती पूर्व कैबिनेट मंत्री का मोबाइल चोरी कर लिया। इसे लेकर उन्होंने शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी इन दिनों उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के वीवीआईपी वार्ड के सेफ हाउस संख्या एक में वह भर्ती हैं। कहा कि 10 अगस्त को शाम तीन से पांच बजे के बीच उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने आसपास फोन खोजा। नहीं मिलने पर शहर कोतवाली में तहरीर दी। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि उनकी तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोर की पहचान की कोशिश कर रही है।

बार-बार हो रही वारदातें:  दून अस्पताल में लगातार अपराधिक वारदातें हो रही है। वार्डों में मरीजों का सामान चोरी होने के साथ ही पार्किंग से दुपहिया वाहन तक चोरी हो चुके हैं। बीते दिनों यहां सिक्योरिटी गार्ड ने वार्ड में चोरी कर रहे चोर को पकड़ने की कोशिश की तो उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। अब वीवीआईपी वार्ड में चोरों का पहुंचना यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभासद के घर से उड़ाया 80 तौला सोना, ढाई किलो चाँदी के जेवर और नकदी
Next: कैबिनेट मंत्री को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में मिली अनियमितताएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.