Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रक्षाबंधन पर रही रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी
  • देहरादून

रक्षाबंधन पर रही रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी

RNS INDIA NEWS 11/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया। लेकिन रोडवेज की बसें कम होने और भीड़ के कारण बसों में जगह न मिलने से कई महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं ले पाईं। रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी रही। गुरुवार को संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा परिसर में सुबह 6 बजे से देहरादून, हरिद्वार जाने वाली बहनों की अच्छी खासी तादाद नजर आई। सुबह 9 बजे तक व्यवस्था सुचारु रही। इसके बाद बसों की कमी होने से महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई बहनों को मजबूरी में निजी वाहनों से सफर करना पड़ा। ऋषिकेश और देहरादून के बीच संचालित होने वाली बसों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। एक से डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद दून से एक बस के ऋषिकेश पहुंचने पर उसमें सवार होने के लिए लोगों में मारामारी होती रही। भीड़ इस कदर थी कि बसों में बैठने की जगह नहीं मिल पा रही थी। दून की सभी रोडवेज बसें ओवरलोड होकर चलीं। ऋषिकेश से दून और हरिद्वार रूट पर रोडवेज की बसें कम हैं, इससे रक्षाबंधन पर्व पर बहनों मुफ्त यात्रा का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पाया। शाम 7 बजे के बाद ऋषिकेश से दून जाने के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं है। ऐसे में लोगों को रोडवेज बस के बजाय प्राइवेट वाहनों में सफर करना पड़ा। ऋषिकेश रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया ऋषिकेश-देहरादून रूट की बसों का संचालन देहरादून डिपो से होता है। समस्या से संबंधित डिपो को अवगत करा दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल पंप के पास पार्क किए गए वाहनों से म्युजिक सिस्टम चोरी
Next: उपराष्ट्रपति को दिया गंगा आरती में शामिल होने का न्योता

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.