Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य स्तरीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में आरना, पार्थ, मोनिषा, अक्षत विजेता
  • देहरादून

राज्य स्तरीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में आरना, पार्थ, मोनिषा, अक्षत विजेता

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

देहरादून। टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने का एक साल पूरा होने पर एथलीट खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के सम्मान में राज्य स्तरीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों में आरना, पार्थ, मोनिषा, अक्षत, रिया, उत्सव विजेता रहे। एएफआई के निर्देशानुसार उत्तराखंड एथलेटिक एसोसिएशन ने बच्चों से लेकर ओपन वर्ग के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में हुआ। जिसमें विभिन्न जिलों व विभागों से लगभग 157 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण अंडर-10 वर्ग के बच्चों की प्रतियोगिता रही। जिसमें बच्चों ने जैवलिन थ्रो की बारीकियां सीखी, साथ ही उनके अभिभावकों ने भी प्रतियोगिता का आनंद लिया। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी चित्रा के। बहल ने विशिष्ट अतिथि ओलम्पियन मनीष रावत संग संयुक्त रूप से किड्स जैवलिन को फेंक कर उद्घाटन किया व विभिन्न वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को मैडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने अंडर-20 व ओपन ग्रुप के विजेताओं को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ सचिव केजे एस कलसी ने सफल प्रतियोगिता के लिए निर्णायकों व स्पोर्टस कॉलेज के खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया। निर्णायकों की भूमिका उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के ऑफिशियल ने निभाई। जिनमें संदीप सिंह-कंपटीशन डायरेक्टर, लोकेश कुमार-कंपटीशन मैनेजर, नीरज शर्मा, हेमराज सिंह, अफजाल बेग, अवतार सिंह, आरएस राणा, उर्मिला राणा, सुनीता रावत, प्रवीण पुरोहित, ललित उपाध्याय, कुंवर राणा उपस्थित रहे। जिन खिलाड़ियों ने जैवलिन प्रतियोगिता में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मानक पूरे किए, उनका सलेक्शन नोर्थ ज़ोन, नेशनल यूथ व जूनियर नेशनल के लिए होगा। मौके पर गुरुफूल सिंह, विनोद पोखरियाल, पाकिंदर सिंह, अजय बहुगुणा, प्रीतम बिंद, अनूप बिष्ट देवभूमि द्रोणाचार्य अवॉर्डी, मोइन खान उपस्थित रहे। मंच संचालन नरेश नयाल ने किया।

ये रहे विजेता-
अंडर 10-बालिका-आरना पुंडीर, बालक-पार्थ पालीवाल
अंडर-14-बालिका-मोनिषा, बालक-अक्षत पंवार
अंडर 16-बालिका-रिया कुमारी, बालक-उत्सव त्यागी
अंडर-18-बालिका-अंजलि नेगी, बालक-अजीत कुमार यादव
अंडर-20-बालिका-भागवती राणा, बालक-विकास शर्मा,
महिला-अंजलि सिरोही, पुरूष-गौरव सिंह

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी से देहरादून जा रही बस सड़क से नीचे गिरी, 15 यात्री घायल
Next: अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा आयोजित, बच्चों की झांकी होगी आकर्षण का केंद्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.