Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पैसों के लेनदेन को लेकर दोस्तों ने ही की थी जसवीर की हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

पैसों के लेनदेन को लेकर दोस्तों ने ही की थी जसवीर की हत्या

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। गदरपुर में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। हत्या के तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस-एसओजी की पांच टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। रविवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गदरपुर के बहरा वजीर गांव में शुक्रवार रात जसवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जसवीर के भाई सिकंदर पाल की तहरीर पर ग्राम रोशनपुर निवासी जगजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, गुरबचन सिंह पुत्र बलबीर सिंह, विजय सिंह पुत्र सुरजीत सिंह एवं सुरजीत सिंह पुत्र दारा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस-एसओजी और काशीपुर सर्किल की कुल पांच टीमें लगायी गयी हैं। रविवार सुबह गदरपुर के डलपुरा क्षेत्र से जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और प्रदीप सिंह निवासी ग्राम रोशनपुर थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनकी जसवीर से गहरी दोस्ती थी। कुछ समय पहले पैसों के लेनदेन को लेकर उनका जसवीर से विवाद हो गया था। विवाद के चलते ही शुक्रवार को उन्होंने जसवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे और तीन कारतूस भी बरामद किये गये हैं। साथ ही दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसएसपी ने बताया कि जसवीर भी आपराधिक मामलों में लिप्त था। उसके खिलाफ गदरपुर थाने में पहले भी अलग-अलग मामलों में सात मुकदमे दर्ज किये गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रिकेटर मोहसिन खान घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे
Next: किन्नर ने लगाया पुलिस कर्मी पर धमकाने और पैसे मांगने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.