Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से भोजनमाताओं में आक्रोश
  • देहरादून

तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से भोजनमाताओं में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। भोजनमाताओं को तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश है।भोजनमाता संगठन की बैठक में त्योहारों को देखते हुए जल्द मानदेय दिए जाने की मांग की गई।
रविवार को प्राथमिक विद्यालय हरबर्टपुर में बैठक संपन्न हुई। इसके साथ ही भोजनमाताओं से स्कूल में साफ सफाई का काम कराए जाने पर भी आपत्ति जताई। भोजनमाता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक है। लेकिन तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण भोजनमाताओं के परिवारों को त्योहार मनाना मुश्किल हो गया है। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कहा कि अल्प मानदेय में भोजनमाताएं बड़ी मुश्किल से अपने परिवारों का भरण पोषण करती हैं। ऐसे में एक माह का मानदेय भी लंबित होने के कारण परिवार के सामने मुश्किलें पैदा हो जाती हैं। उन्होंने त्योहार से पहले सभी भोजनमाताओं को लंबित मानदेय दिए जाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकांश विद्यालयों में भोजनमाताओं से सुबह का ताला खोलने से लेकर अवकाश के बाद साफ सफाई का काम कराया जा रहा है। जबकि भोजनमाता का दायित्व सिर्फ एमडीएम पकाना और बच्चों को खिलाना है। उन्होंने अतिरिक्त कार्य लिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एमडीएम के अतिरिक्त कार्य नहीं कराए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों से उचित कार्यवाही की मांग की है। बैठक में रजनी, अनीता, बाला, रेखा, कुसुम, इकबाल कौर, पोला, इंद्रा, कमलेश, मधु, बिरमा, मन्नो, रेनू, संगीता, निर्मला खत्री, बीना, रपामो, नीलम, माधुरी तोमर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागड़ा मेले को राजकीय मेला घोषित करने पर कैबिनेट मंत्री का जताया आभार
Next: नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.