Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी डीएम ने दिए पार्किंगों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
  • टिहरी

टिहरी डीएम ने दिए पार्किंगों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जनपद में प्रस्तावित व निर्माणाधीन पार्किंगों को लेकर डीएम डा सौरभ गहरवार ने बैठक ली। बैठक में निर्माणी संस्थाओं को समय से पार्किंगों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिये गए। जिला विकास प्राधिकरण के ईई को हर सप्ताह निर्माण कामों की साइट पर जाकर फोटो व प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में जनपद में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अन्तर्गत निर्माणाधीन देवप्रयाग कीर्तिनगर पार्किंग के संबंध में ईई उत्तराखण्ड पेयजल संस्थान विकास एंव निर्माण निगम चम्बा ने बताया कि डीपीआर तैयार है, डम्पिंग जोन न होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस पर डीएम ने निर्देशित किया कि कल से ही कार्य शुरू करवाते हुए फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ईई ने बताया कि बौराड़ी नई टिहरी पार्किंग की डीपीआर तैयार कर कार्य गतिमान है, जिसकी फाउण्डेशन अगस्त तक पूर्ण कर ली जायेगी। लम्बगांव पार्किंग का कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है। जिसे दिसम्बर, 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। डीएम ने लम्बगावं पार्किंग के पास डोरमेट्री एवं दुकानें बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार निर्देश दिये। कुजांपुरी के पास हिण्डोलाखाल पार्किंग के संबंध में ईई लोनिवि नरेंद्रनगर ने बताया कि शीघ्र ही इस पर कार्य प्रारम्भ कर दिसम्बर, 2022 तक कार्य पूर्ण कर हेंडओवर की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
पार्किंग के समीप दुकानें बनाने का प्रस्ताव भी मांगा। घनसाली तिलवाड़ा मार्ग में पार्किंग के संबंध में अवगत कराया कि हाईकोर्ट के स्टे के कारण निर्माण कार्य बंद है। डीएम ने प्रस्तावित सरफेस पार्किंग शिवपुरी, ऋषिकेश पार्किंग बद्रीनाथ रोड़ निकट तपोवन होटल, नई टिहरी में स्टेट बैंक के सामने की भूमि, बौराड़ी में सांई चौक के आगे टैक्सी स्टैण्ड के समीप की भूमि, जे ब्लाक में सरस्वती विद्यामंदिर के पीछे रोड़ के नीचे की भूमि, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कार्यालय से पोस्ट आफिस चौराहा के नीचे नाले के ऊपर की भूमि, भागीरथीपुरम में मेन मार्केट के नीचे की भूमि, ग्राम दनाड़ा पट्टी भरपूर देवप्रयाग, सिया कैम्पटी टिहरी, कद्दूखाल धनौल्टी टिहरी, थत्यूड़ बाजर ब्रहमसारी धनौल्टी, टनल पार्किंग कैम्पटी फॉल आदि पार्किंगों को लेकर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नरेंद्रनगर बाजार क्षेत्रवासियों के लिए उत्पाती बंदर व लावारिस पशु बन रहे परेशानी का सबब
Next: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.