Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्य विकास अधिकारी ने बर्ड फ्लू से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
  • अल्मोड़ा

मुख्य विकास अधिकारी ने बर्ड फ्लू से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 23/08/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत सीडीओ ने पशुपालन विभाग के केंद्रीय औषधि भंडार, अल्मोड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रामजी शरण शर्मा ने औषधि भंडार में उपलब्ध समस्त औषधियों एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण किया तथा बर्ड फ्लू नियंत्रण से जुड़ी सामग्रियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत सुरक्षा किट, ब्लीचिंग द्रव, एन-95 मास्क, रोगाणुनाशक, सेनेटाइज़र, दस्ताने, सर्जिकल मास्क, सर्जिकल कैप, गमबूट, सोडियम हाइपोक्लोराइट, फॉर्मेलिन, एनेस्थीसिया इंजेक्शन, फॉगिंग मशीनआदि सामग्री का अवलोकन किया। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि जनपद में वर्तमान तक बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, फिर भी प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि जनपद की सीमाओं को एहतियातन सील किया गया है तथा बाहर से मुर्गी और अंडों के आगमन पर प्रतिबंध है। रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिले में 11 त्वरित प्रतिक्रिया दल एवं 3 वध दल गठित किए गए हैं। साथ ही सभी कुक्कुट फार्मों में नियमित निरीक्षण करने और किसी भी असामान्य मृत्यु की स्थिति में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ० योगेश अग्रवाल एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थराली में युद्धस्तर पर जारी राहत एवं बचाव अभियान
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्टाफ बैठक हुई आयोजित

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.