Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में तीन को फांसी और दो को उम्रकैद की सजा
  • देहरादून

ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में तीन को फांसी और दो को उम्रकैद की सजा

RNS INDIA NEWS 23/08/2025
rns featured image new

–  पत्नी और उसके प्रेमी ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई थी हत्या

देहरादून(आरएनएस)। तीन वर्ष पहले सिर कुचलकर की गई ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में अदालत ने पांच आरोपितों को दोषी करार देकर तीन को फांसी और दो को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ई-रिक्शा चालक की पत्नी और उसके प्रेमी ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। इसके लिए तीन बदमाश उत्तर प्रदेश के बागपत से बुलाए गए थे।
शासकीय अधिवक्ता अरविंद कपिल के अनुसार 30 नवंबर 2022 को गुच्चूपानी पिकनिक स्पाट की पार्किंग के निकट एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान मोहसिन निवासी तेलपुर मेहूंवाला के रूप में हुई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल खंगाली तो पता चला कि 28 नवंबर को मोहसिन के मोबाइल पर एक संदिग्ध नंबर से पांच बार काल की गई थी। यह नंबर अरशद निवासी निरौजपुर, गुर्जर, बागपत (उत्तर प्रदेश) का निकला। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर उसे बल्लूपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया।
अरशद ने पूछताछ में बताया कि तेलपुर चौक मेहूंवाला निवासी साबिर अली ने मोहसिन की हत्या के लिए अपने दोस्त रईस खान के माध्यम दो लाख की सुपारी दी थी। इसमें शाहरुख निवासी ग्राम कंडेरा, रमाला, जिला बागपत और रवि कश्यप निवासी किशनपुर, बराला, रमाला, जिला बागपत उत्तर प्रदेश भी शामिल रहे।
अरशद के अनुसार, साबिर अली के मोहसिन की पत्नी शीबा के साथ अवैध संबंध थे। इस मामले में पुलिस ने साबिर अली, मोहसिन की पत्नी शीबा उर्फ सीमा, शाहरुख, रवि अैर रईस खान को गिरफ्तार कर लिया। केस अतिरिक्त सेशन जज प्रथम महेश चंद्र कुशवाहा की अदालत में चला। अदालत ने अरशद, शाहरुख और रवि कश्यप को फांसी और हत्या का षड़यंत्र रचने के दोषी साबिर अली व उसके दोस्त रईस खान को उम्रकैद की सजा सुनाई।
पांचों को 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई गई। इस मामले में मृतक की पत्नी शीबा को संदेह का लाभ प्रदान करते हुए बरी कर दिया गया। अदालत ने साबीर अली और रईस खान को तीन माह के अंदर मृतक के बच्चों को एक लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देने के भी आदेश जारी किए हैं। अदालत ने इस केस को दुर्लभ में दुर्लभतम माना है, क्योंकि ई-रिक्शा चालक मोहसिन ने उन पर विश्वास किया था और दोषियों ने विश्वासघात करते हुए बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थराली की घटना पर महाराज ने जताया दुख
Next: राशिफल 24 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.