Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में कड़े नियमों के बाद ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन घटे, ऋषिकेश और विकासनगर में बढ़े
  • देहरादून

दून में कड़े नियमों के बाद ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन घटे, ऋषिकेश और विकासनगर में बढ़े

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
default featured image

देहरादून। ड्राइविंग लाइसेंस के कड़े मानकों के कारण दून आरटीओ में 70 फीसदी आवेदक घट गए। 2018 तक सालाना औसतन 25 हजार परमानेंट डीएल बनते थे, जो अब घटकर सात हजार के लगभग रह गए हैं। जबकि, विकासनगर में 2018 के मुकाबले करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। ऋषिकेश में भी 20 फीसदी इजाफा हुआ है। हैरानी की बात है कि ऋषिकेश में इस साल छह महीने में ही दून आरटीओ से ज्यादा डीएल बन चुके हैं।

दून आरटीओ में 2019 से परमानेंट डीएल के लिए सिम्युलेटर टेस्ट जरूरी हो गया। इसके साथ ही लर्निंग डीएल के लिए भी ऑनलाइन टेस्ट शुरू हुए। इसके कुछ समय बाद परमानेंट डीएल के लिए सिम्युलेटर व्यवस्था खत्म करते हुए आईडीटीआर झाझरा में ड्राइविंग ट्रैक पर टेस्ट अनिवार्य किया गया। यहां ट्रैक पर लोगों को कार और दोपहिया वाहन चलाकर कड़ी परीक्षा देनी पड़ रही है। इसमें 40 फीसदी से ज्यादा आवेदक फेल हो रहे हैं। टेस्ट के मानक कड़े होने के बाद दून आरटीओ में डीएल के आवेदकों की संख्या घटती जा रही है। देहरादून के आरटीओ प्रशासन दिनेश पठोई का कहना है कि 2019 में एमवी ऐक्ट में बदलाव हुआ था, जिसके तहत राज्यभर में कहीं से भी डीएल बनवा सकते हैं। कड़े मानकों के चलते भी लोग यहां डीएल बनाने से बच रहे हैं। संभवत: इन्हीं दो कारणों से आवेदक घटे हैं। भविष्य में विकासनगर और ऋषिकेश का परमानेंट डीएल टेस्ट भी झाझरा में कराने पर विचार चल रहा है।

विकासनगर-ऋषिकेश के आंकड़े चौंकाने वाले
दून में डीएल के कड़े मानक होने के चलते लोग ऋषिकेश और विकासनगर एआरटीओ में लाइसेंस बनाने जा रहे हैं। आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं। 2018 में विकासनगर में 2069 और ऋषिकेश में 5669 डीएल बने। जबकि, देहरादून में 2018 में 25469 डीएल बने। यह संख्या ऋषिकेश से पांच गुना और विकासनगर से 12 गुना ज्यादा थी। इसके उलट इस साल छह महीने में विकासनगर में 3683 और ऋषिकेश में 6364 डीएल बन चुके हैं। दून में महज 4407 डीएल ही बने। ऋषिकेश और विकासनगर के एआरटीओ कार्यालय में ट्रैक पर टेस्ट की बाध्यता नहीं है। 2021 के आंकड़े देखें तो विकासनगर में 6061, ऋषिकेश में 6825 और देहरादून में 7306 परमानेंट डीएल बने थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर बसों में फ्री सफर करेंगी बहनें
Next: राशिफल 05 अगस्त

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.