Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सभासदों ने किया ऊर्जा निगम के अवर अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

सभासदों ने किया ऊर्जा निगम के अवर अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। नगर पालिका सभासदों और ऊर्जा निगम के अवर अभियंता के बीच शुरू हुआ विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले पंद्रह दिनों से अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सभासदों का आंदोलन जारी है। सभासदों और लोगों ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर अवर अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभासदों ने ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों पर अवर अभियंता को संरक्षण देने का आरोप लगाया। नगर पालिका के वरिष्ठ सभासद धर्मेंद्र ठाकुर और शम्मी प्रकाश ने मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान कहा कि अवर अभियंता की ओर से जनता के कार्य नहीं किए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि अवर अभियंता जनता के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। जन प्रतिनिधियों के साथ भी अवर अभियंता का व्यवहार अशोभनीय है। कहा कि बीस दिन पहले प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर के सामने एक बिजली का पोल तिरछा लगा दिया था। क्षेत्रीय सभासद ने इसकी शिकायत अवर अभियंता से की तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इस संबंध में शिकायत कई बार यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक से लेकर स्थानीय कार्यालय के उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है। बावजूद इसके उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आ रहा है। निर्वाचित सभासदों ने बताया कि यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक से उक्त अधिकारी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। लेकिन ऊर्जा निगम के आला अधिकारी अवर अभियंता को संरक्षण दे रहे हैं। जबकि अवर अभियंता की ओर से जनता के काम समय पर पूरे नहीं किए जा रहे हैं। बेवजह काम लटकाए जाने से आम आदमी परेशान है। कहा कि जनता और जन प्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सभासद बिशन राणा, अंकित जोशी, लवलेश शर्मा, सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सतीश पारछा, सुभाष, सुशील, दीपक, असद खान, नौशाद अली, बलजीत सिंह, सदाकत अली, फहीम अंसारी, अनस, मुनीर, मनीष नेगी, उदित रावत, राजू, वीर बहादुर, पंकज शर्मा, हरि, बलवीर आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल में शिक्षकों की तैनाती को बच्चों ने लगाई बीईओ से गुहार
Next: बीईओ से की शिक्षकों के स्कूल से गायब रहने की शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.